हमीरपुर, अगस्त 22 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। जनपद में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी 11 सितंबर को विशेष हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान की तैयारियों एवं कार्ययोजना को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

अभियान की जानकारी अभियान के अंतर्गत जनपद के 597 राजस्व गांवों में एक-एक, 124 नगरीय वार्डों में एक-एक तथा 200 गौशालाओं में तीन-तीन हरिशंकरी पौधों का रोपण किया जाएगा। इस प्रकार अभियान के माध्यम से बड़े पैमाने पर पीपल, पाकड़ एवं बरगद के पौधे लगाए जाएंगे।

वृक्षों का महत्व हरिशंकरी में पीपल, पाकड़ और बरगद तीनों वृक्षों का एक साथ रोपण किया जाता है। पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण इन वृक्षों के संरक्षण के साथ-साथ इनके आसपास पक्षियो...