Hamirpur News: हिस्ट्रीशीटर की पिटाई से चचेरा भाई लहूलुहान
हमीरपुर, अगस्त 8 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। थानाक्षेत्र के पत्योरा गांव में शुक्रवार की रात शराब के नशे में धुत्त हिस्ट्रीशीटर ने साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते चचेरे भाई को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित सुबह तहरीर लेकर पुलिस चौकी पहुंचा। जहां पर पुलिसकर्मियों ने उसे चौकी पर ही बैठा लिया और उपचार करने की भी जरूरत नहीं समझी है। पत्योरा निवासी अरविंद सिंह उर्फ लल्ला थाने का टॉपटेन अपराधी और हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास मारपीट आदि के 32 मुकदमे थाने में दर्ज है। मौजूदा समय पर यह जमानत में बाहर है और सजायाफ्ता है। बीती रात इसने शराब के नशे में धुत्त होकर पुरानी रंजिश के चलते साथियों के साथ मिलकर चचेरे भाई राजा सिंह को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया है। पीड़ित शनिवार सुबह तहरीर लेकर पुलिस चौकी पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.