हमीरपुर, नवम्बर 25 -- Hamirpur News: हमीरपुर में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 23 साल के युवक ने जहरीला पदार्थ पीकर खुदकुशी कर ली। खुलासा तब हुआ जब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें वह गिलास में जहर घोलकर पीता हुआ दिख रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जरिया थाना क्षेत्र के तुरना गांव निवासी हरगोविंद ने पुलिस को सूचना दी कि उनके पुत्र किशन ने सल्फास का पाउडर घोलकर पी लिया है, जिससे उसकी जान चली गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Bahraich News: जहर खाते लाइव वीडियो बनाया, किशोर की मौत इस दौरान सोशल मीडिया पर किशन का जहरीला पदार्थ पीते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वह डिस्पोजल गिलास में कुछ घोलकर पीता ...