हमीरपुर, सितम्बर 8 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। शहर के एचडीएफसी बैंक के ठीक सामने सोमवार की रात दो पक्षों में विवाद के बाद सरेआम फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। गोली से कार के फ्रंट वाले शीशे में छेद हो गया। गोलीबारी का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसकी पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है।शहर के रमेड़ी निवासी आशीष साहू ने बताया कि वह चाउमीन का ठेला लगाता है। सोमवार की रात 10.30 बजे अपना ठेला लेकर घर जा रहा था। एचडीएफसी बैंक के पास उसने ठेले में मौजूद खाने-पीने की चीजें आवारा कुत्तों के आगे डाल दी। इसी दौरान वहां शशिकांत तिवारी नाम का युवक आया और उसके साथ गालीगलौज करनी शुरू कर दी। उसने जब इस बात का विरोध किया तो शशिकांत ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से उस पर फायर कर दिया। वो जान बचाकर भागा और फोन से अपने मित्रों और परिजनों को...