हमीरपुर, अगस्त 19 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। जनपद में जेन अल्फा का प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को कुरारा ब्लाक के बचरौली, भौली और जमरेही तीर के स्कूली बच्चों और अभिभावकों ने कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। इससे पूर्व प्रदर्शनकारियों को कुरारा पुलिस ने सिटी फॉरेस्ट के पास घेरकर रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी पुलिस को चकमा देकर करीब पांच किसी की दूरी दौड़ते भागते पूरी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां तीन घण्टे तक प्रदर्शन करते रहे। बाद में उच्चाधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन खत्म किया। उच्चाधिकारियों की एक टीम इन गांवों में सड़क की समस्या को लेकर मौके पर जांच करने भी पहुंची है।कुरारा यह भी पढ़ें- Gen-Alpha के लखनऊ में प्रदर्शन का बड़ा असर, शिक्षकों की नियुक्ति का आदेश जारी, भोजन में भ...