हमीरपुर, नवम्बर 3 -- Hamirpur News: हमीरपुर के जंगल में मंगलवार सुबह गांव के चौकीदार के भाई का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक दो दिन से लापता था। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। घटना से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। गांव से कुछ दूर जंगल मे गांव के चौकीदार के 25 वर्षीय भाई हरिकिशन पाल का खून से लथपथ शव देखा गया। खबर मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में पुलिस भी आ गई। हरिकिशन के गले में धारदार हथियार से वांर का गहरा निशान था। चारों तरफ खून फैला हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। सीओ राठ राजीव प्रताप सिंह के मुताबिक हत्या की सभी बिंदुओं से जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...