हमीरपुर, सितम्बर 3 -- Hamirpur News: बिवांर। मुस्करा ब्लॉक के गल्हिामऊ गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के प्रदर्शन करने से पूर्व अफसरों द्वारा दिया गया आश्वासन हवा-हवाई साबित हुआ है। बारिश की वजह से इस गांव की हालत खस्ता है। अंदर के रास्तों में कीचड़ और जलभराव है। ग्रामीण आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। क्षेत्र के रूरीपारा गांव के गल्हिामऊ डेरा में सड़क न होने से ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है। बारिश में तो यह रास्ता आफत बन गया है। ग्रामीणों के अनुसार मुख्य सड़क से जुड़ने के लिए करीब तीन किलोमीटर से अधिक का कच्चा और दलदल भरा रास्ता पार करना पड़ता है। गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को एक-एक फीट कीचड़ और दलदल से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। कई बार बच्चे गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। पिछले दिनों इस समस्या...