Hamirpur News: स्वास्थ्य शिविर में छात्राओं को किया गया जागरूक
हमीरपुर, जुलाई 30 -- Hamirpur News: राठ। उरई रोड स्थित इंडस वैली पब्लिक स्कूल में छात्राओं के स्वास्थ्य एवं जागरूकता को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ.अरविंद कुमार यादव उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के कारणों, प्रारंभिक लक्षणों, समय पर जांच के महत्व तथा इससे बचाव के प्रभावी उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने छात्राओं को उचित आयु में यह टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया तथा नियमित स्वास्थ्य जांच एवं व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने का संदेश भी दिया। इस दौरान छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी अनेक प्रश्न पूछे जिनका उन्होंने सरल एवं वैज्ञानिक ढंग से उत्तर दिया। प्रधानाचार्य आशीष कुमार रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.