हमीरपुर, अगस्त 4 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा युवा अधिवक्ताओं के लिए स्थायी लोक अदालत विषयक एक दिवसीय संवेदनशीलता एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष प्रमोद कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्थायी लोक अदालत का उद्देश्य जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों का त्वरित, सरल, सुलभ एवं कम व्यय में निस्तारण सुनिश्चित करना है। उन्होंने इसकी अधिकारिता, कार्यप्रणाली एवं वैकल्पिक विवाद निस्तारण प्रणाली की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए युवा अधिवक्ताओं से अधिकाधिक पात्र वादों को स्थायी लोक अदालत के समक्ष प्रस्तुत करने का आह्वान किया।

सक्रिय भागीदारी बार संघ के महामंत्री अश्विनी प्रजापति ने कह...