Hamirpur News: स्कूल जा रहे शिक्षकों पर बाइक सवारों ने झोंका फायर, बाल-बाल बचे
हमीरपुर, जुलाई 7 -- Hamirpur News: मौदहा। स्कूल जा रहे शिक्षकों पर एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित शिक्षकों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से परिषदीय शिक्षकों में आक्रोश है। नगर के मराठीपुरा निवासी राजेंद्र कुमार गोस्वामी क्षेत्र के ग्राम पढ़ोरी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक पद पर तैनात हैं। वह प्रतिदिन की भांति अपने साथी अवध बिहारी पटैरिया के साथ मंगलवार की सुबह बाइक से विद्यालय जा रहे थे, तभी सिसोलर मार्ग पर बिसंधा बाबा के स्थान के समीप पीछे से आ रहे एक बाइक में सवार तीन युवकों में से पीछे बैठे युवक ने तमंचा निकालकर शिक्षकों पर फायर झोंक दिया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: विद्यालय परिसर बना असामाजिक तत्वों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.