हमीरपुर, सितम्बर 3 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। मौदहा कोतवाली क्षेत्र में सर्पदंश की घटनाओं ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं समेत तीन लोगों को सांप ने डस लिया। जिनमें युवक की मौत हो गई, जबकि दोनों महिलाओं का उपचार सीएचसी में चल रहा है। नगर के मराठीपुरा, ओरी तालाब और कांशीराम कॉलोनी के बीच रहने वाले 30 वर्षीय मनीष कुमार को देर रात उस समय सांप ने डस लिया, जब वह अपने घर में सो रहा था। सर्पदंश के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उपचार से पहले ही उनकी मौत हो गई। मनीष का परिवार मूल रूप से भौनिया पचखुरा गांव का रहने वाला है और करीब 10 वर्ष पहले मौदहा में आकर बस गया था। यह भी पढ़ें- Bhabua News: सांप के डसने से बंदीपुर के अधेड़ व्यक्ति की गई जान मृतक की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी और वह मजदूरी के साथ वैवाहिक समारोहों में...