हमीरपुर, जुलाई 9 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत गुरुवार को मौदहा प्रखंड के ग्राम लेवा में नि:शुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष कौशलेंद्र, बजरंग दल के जिला गोरक्षा प्रमुख सौरभ सिंह चंदेल, विश्व हिंदू परिषद मौदहा के नगर अध्यक्ष ललित, नगर सह संयोजक सक्षम सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि सेवा सप्ताह के दौरान जिले में विभिन्न स्थानों पर जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का लाभ मिल सके...