Hamirpur News: सेवानिवृत्त होमगार्ड फांसी पर झूला, परिवार में कोहराम
हमीरपुर, अगस्त 28 -- Hamirpur News: हमीरपुर। शहर के कजियाना मोहल्ले में सेवानिवृत्त होमगार्ड ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही सूने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदे पर लटका शव देख परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कजियाना मोहल्ला निवासी 75 वर्षीय गंगाराम सेवानिवृत्त होमगार्ड था और ज्यादातर समय घर पर ही रहता था। उसके पुत्र विजय ने बताया कि पिता शराब के भी आदी थे। शुक्रवार को दिन में तीन बजे के आसपास जब घर पर कोई नहीं था, तभी पिता ने कमरे के अंदर खुद को बंद करके फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा। जिसके बाद रोशनदान के टूटे कांच से हाथ डालकर अंदर से बंद दरवाजे को खोला गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। त्योहार के द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.