हमीरपुर, सितम्बर 27 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे के वार्ड नंबर 15 पीडब्ल्यूडी स्टोर के पास के निवासी सेवानिवृत्त सिपाही ने गृहकलह के चलते शनिवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचित किए सवेरे आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, क्षेत्र के ग्राम पचखुरा खुर्द में पति से झगड़कर पत्नी फांसी में झूल गई। पति की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सेवानिवृत्त सिपाही की आत्महत्या कस्बे के वार्ड नंबर 15 में पीडब्ल्यूडी स्टोर के पास रहने वाले सेवानिवृत्त सिपाही 62 वर्षीय राममनोहर साहू ने गृहकलह के चलते फांसी लगाकर शनिवार देर शाम आत्महत्या कर ली। सुबह परिजन बगैर किसी सूचना के अंतिम संस्कार कर दिया। राममनोहर ने 18 साल फौज की नौकरी की थी। सेवानिवृत्त होने के क...