हमीरपुर, जुलाई 27 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। रविवार शाम सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात सहित 1.80 लाख नगद पार कर दिए हैं। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जरिया थानाक्षेत्र के पवई गांव निवासी प्रताप सिंह ने बताया कि 8 बीघा कृषि योग्य भूमि है और वह बकरी पालन भी करते हैं। रविवार शाम वह घर में ताला डालकर गांव में चले गए थे। इसी दौरान चोर सूने घर का ताला तोड़कर कमरे में घुस गए। चोरों ने कमरे और बक्से का ताला तोड़कर वहां से दो सोने की अंगूठियां, सोने की जंजीर, एक जोड़ी सोने की झुमकी, करीब एक किलो चांदी तथा 1.80 लाख की नकदी चोरी कर ली। शाम को जब वह घर लौटे तो कमरे का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। कमरे के अंदर सामान बिखरा था। तब चोरी ...