हमीरपुर, सितम्बर 4 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। मजदूरी करने परिवार सहित दिल्ली जाने के बाद दो युवकों ने सूने घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली। वापस लौटने पर चोरी की जानकारी हुई तो उसने दो युवको के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। जबकि दूसरे की पुलिस तलाश कर रही है। बिवांर थाना के अतरार गांव के पवन कुमार ने थाना में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 5 जून को घर के दरवाजा का ताला बंद कर मजदूरी करने सपरिवार दिल्ली चले गए थे। घर को सूना देखकर गांव का अरविंद पुत्र सरमन वर्मा, धनपुरा गांव का साथी उत्तम पुत्र देवीदीन घर के दरवाजा का ताला तोड़कर एलसीडी टीवी, गैस सिलेंडर, बाइक, 3 कुंतल लाही, 4 कुंतल मटर, जेवरात, घरेलू सामान ले गए। 2 सितंबर को दिल्ली से वापस तेरहवीं संस्क...