हमीरपुर, नवम्बर 22 -- Hamirpur News: तीन साल में ही खराब होने लगा सुमेरपुर-मवईजार मार्ग - प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 77 लाख से हुआ था निर्माण - मरम्मत के लिए आवंटित धनराशि का नहीं हो रहा उपयोग फोटो-6- सुमेरपुर-मवईजार मार्ग की हालत होने लगी खस्ता।

सड़क की मौजूदा हालत भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 77.43 लाख रुपये की लागत से बनी सुमेरपुर-मवईजार सड़क महज तीन साल में ही जर्जर होने लगी है। 14.3 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और गिट्टियां उखड़ने से आवागमन मुश्किल हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि सड़क के रखरखाव के लिए 8.76 लाख रुपये आवंटित होने और वर्ष 2028 तक संरक्षण की जिम्मेदारी तय होने के बावजूद मरम्मत नहीं कराई जा रही है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।

निर्माण और गुणवत्ता पर ग्रामीण...