हमीरपुर, सितम्बर 7 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। सड़क का अभाव और बारिश की वजह से कच्चे रास्ते में दलदल होने की वजह से बुखार से ग्रसित अधेड़ की इलाज के अभाव में मौत हो गई। परिजन अधेड़ को सुबह अस्पताल लाने की तैयारी में थे। गांव आने वाला रास्ता खराब पड़ा था। दूसरी तरफ के रास्ते में विरमा नदी थी, जिसमें तेज बहाव की वजह से रात में उसे पार करना खतरे से खाली नहीं था। इसी ऊहापोह की स्थिति की वजह से बीमार अधेड़ ने सोमवार को तड़के तीन बजे के आसपास दम तोड़ दिया। मुस्करा ब्लाक के महेरा गांव के विरमा नदी के उस पार फूल सिंह का मजरा बसा है। जहां करीब 500 लोग निवास करते हैं। रविवार की शाम गांव के 55 वर्षीय हल्कू निषाद पुत्र रामाधार को तेज बुखार आ गया। परिजनों ने अस्पताल ले जाने की बात कही तो गांव के लोगों ने रास्ते की हालत देखकर सुबह चलने को कहा। गांव स...