हमीरपुर, अक्टूबर 9 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। पाइप लाइन का काम देखने जा रहे नमामि गंगे परियोजना से संबद्ध निजी कंपनी के सुपरवाइजर के साथ दबंगों ने मारपीट करते हुए उसकी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। मोबाइल व नौ हजार रुपए कैश लेकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाक्षेत्र के भरसवां रोड पर हरदौल लाला मंदिर के पास नमामि गंगे परियोजना से संबद्ध मां पीताम्बरा कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाइजर प्रवेश कुमार प्रजापति ने बताया कि वह सायर से भरसवां लेबर लेने जा रहा था। तभी भरसवां रोड पर हरदौल लाला मंदिर के पास सायर गांव के दबंग युवक कार और बाइक से आ धमके और उसे घेर लिया। उक्त दबंगों ने गालीगलौज करनी शुरू कर दी। जब उसने उक्त युवकों को मना किया तो इन्होंने लात-घूंसों से मारपीट क...