हमीरपुर, अक्टूबर 8 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। क्षेत्र के महेरा गांव में सीसी रोड के वादे पर सांसद से सवाल करना एक युवक को भारी पड़ गया। सांसद ने सवाल पूछने वाले को जुएं का किंग बताकर पलटवार किया है। इसे लेकर सोशल मीडिया में भी खूब आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं। हालांकि किसी भी वायरल पोस्ट की पुष्टि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है।

सीसी रोड के वादे पर उठाया सवाल विकासखंड मुस्करा के महेरा गांव के चंद्रपाल ने गांव में 200 मीटर सीसी सड़क निर्माण को लेकर सांसद पर सोशल मीडिया में जो टिप्पणी की, उसके बाद घमासान मचा हुआ है। दरअसल, ग्राम महेरा निवासी चंद्रपाल सीपी राजपूत मुन्नीलाल नाम से फेसबुक आईडी बनाए हुए युवक ने सांसद के एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा था कि "सांसद जी को फोटो खिंचवाने में काफी मेहनत करनी पड़ी, बदन पर पसीना साफ दि...