हमीरपुर, अक्टूबर 17 -- Hamirpur News: हमीरपुर। सीएमओ डॉ.अलका शुक्ला ने सरीला, गोहांड एवं राठ सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। 15 अक्टूबर की रात सवा आठ बजे सीएचसी सरीला के निरीक्षण में प्रसव कक्ष एवं आकस्मिक कक्ष में भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी ली। केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ.अखिलेश कुमार, डॉ.रतनलाल सहित आकस्मिक ड्यूटी एवं प्रसव कक्ष में तैनात कार्मिक उपस्थित मिले। रात 9.26 बजे सीएचसी गोहांड में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.भरत राजपूत एवं डॉ.प्रभात शर्मा सहित आकस्मिक ड्यूटी और प्रसव कक्ष में तैनात स्टाफ नर्स, वार्ड आया एवं वार्डब्वॉय उपस्थित मिले। रात 10.10 बजे सीएचसी राठ में डॉ.एके देवल एवं डॉ.जय सागर सहित रात्रिकालीन ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकीय स्टाफ उपस्थित मिला। सीएमओ ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संविदा पर...