Hamirpur News: सिसोलर मार्ग में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चालक की मौत
हमीरपुर, अगस्त 21 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। गुरुवार की रात सिसोलर मार्ग में पचखुरा खुर्द के समीप ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। इस घटना में ट्रैक्टर चालक की दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने रात में चालक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। बीती रात करीब 11.30 बजे भौनिया निवासी 30 वर्षीय प्रदीप कुशवाहा पंधरी गांव से ट्रैक्टर लेकर भौनिया जा रहा था। पचखुरा खुर्द के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक असंतुलित हो होकर सड़क किनारे नाले में जाकर पलट गई। इस घटना में चालक प्रदीप कुमार की दबकर मौत हो गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल मौके पर पहुंचे और चालक को निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.