हमीरपुर, सितम्बर 6 -- Hamirpur News: हमीरपुर/बिवांर संवाददाता। थाना ललपुरा के बजेहटा गांव में एक ऐसी अनहोनी हुई कि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव के पूर्व प्रधान की अपनी बेटी की ससुराल झांसी में हृदयगति रुकने से मौत हो गई। प्रधान ने जिस वक्त झांसी के अस्पताल में अंतिम सांस ली, उसी समय प्रधान के बचपन के साथी ने भी झांसी के एक दूसरे अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्रधान के साथी को कानपुर से रेफर किया गया था। बजेहटा गांव के 53 वर्षीय प्रदीप सिंह गौर वर्ष 2015 में गांव के प्रधान चुने गए थे। राजनीति में भी सक्रिय रहते थे। प्रदीप शनिवार को अपनी बेटी को उसकी ससुराल झांसी छोड़ने गए थे। परिजनों के मुताबिक बेटी की ससुराल में ही प्रदीप को हार्टअटैक आया। बेटी जब पिता के पास चाय लेकर पहुंची तो पिता बेसुध पसीने से लथपथ पड़े हुए थे। आनन-फान...