हमीरपुर, अक्टूबर 21 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। नवरात्र की आखिरी रात सोमवार को रामलीला मैदान में नवदुर्गा महोत्सव मंडल के मंच पर आदर्श पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय गीत, लोकगीत और नाटक प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक वसीम सिद्दीकी, वीरेंद्र शुक्ला, डॉ. शिवम गुप्ता, राधे शुक्ला और सोनू गुप्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: बरहेट दुर्गा मंदिर में हुआ डांडिया, नवरात्रि महोत्सव उल्लास से संपन्न

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...