हमीरपुर, सितम्बर 6 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के बाद रविवार को जैसे ही मौसम साफ हुआ, इंगोहटा गांव में हुई भारी तबाही और जनजीवन के अस्त-व्यस्त होने की तस्वीर साफ तौर पर सामने आ गई। लेखपाल के सघन सर्वे से पता चला कि बारिश के चलते गांव के अलग अलग मोहल्ले 80 से अधिक कच्चे मकान ढह गए हैं। गांव के लेखपाल प्रदत्त कुमार प्रजापति ने रविवार सुबह से ही इंगोहटा गांव का सघन सर्वे शुरू किया। उन्होंने प्रभावित गलियों और मोहल्लों में घर-घर जाकर स्थिति का जायजा लिया। प्राथमिक सर्वे के दौरान गांव में 80 से अधिक ग्रामीणों के मकान बारिश की मार सहन न कर पाने के कारण पूरी तरह या आंशिक रूप से ढह गए हैं। प्रभावित ग्रामीणों में संतोष साहू, रामकरण कुशवाहा, रामकिशोर उर्फ जंगली, दयाराम कुशवाहा, नेतराम यादव, बदलू कुशवाहा, बउआ कुश...