हमीरपुर, अगस्त 17 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। महिला ने सर्राफा व्यापारी पर 17 ग्राम सोने की जंजीर गिरवी रखने के बाद उसे वापस न करने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। जरिया थानाक्षेत्र के गुटक्वारा गांव निवासी संचला ने बताया कि 10 अक्टूबर 2021 को उसकी पुत्री बीमार थी। इलाज के लिए रुपयों की जरूरत होने पर उसने एक सर्राफा व्यापारी की दुकान पर 17 ग्राम सोने की जंजीर 25 हजार रुपये में गिरवी रखी थी। दो फरवरी को वह जंजीर वापस लेने के लिए दुकान पर पहुंची तो व्यापारी ने रसीद लेकर आने को कहा। दो दिन बाद वह अपनी मां के साथ रसीद लेकर दुकान पर पहुंची। इस दौरान व्यापारी ने जंजीर छुड़ाने के लिए 55 हजार रुपये की रकम बताई। छह दिन बाद वह 55 हजार रुपये लेकर दुकान पर पहुंची तो ...