Hamirpur News: सर्प दंश से बालक की मौत, पिता ने की सीएम पोर्टल में शिकायत
हमीरपुर, सितम्बर 9 -- Hamirpur News: कुरारा, संवाददाता। कस्बा कुरारा के वार्ड सात निवासी के पुत्र को खेलते समय सर्प ने डस लिया था। जिसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए थे। वहां पर मौजूद चिकित्सक द्वारा कोई उपचार न कर जिला अस्पताल रेफर किया था। उसकी कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसकी शिकायत पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल में की है। कस्बे के वार्ड सात निवासी पंकज गुप्ता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 27 अगस्त को मेरे आठ वर्षीय पुत्र कान्हा को घर में खेलते समय सर्प ने डस लिया था। जिसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरारा गए थे। वहां पर मौजूद चिकित्सक ने बिना इलाज किए जिला अस्पताल रिफर किया था। मेरे बार बार अनुरोध करने पर भी एएसवी नहीं लगाया गया था। जिससे बच्चे की इलाज के अभाव में मौत हो गई थी। अस्पता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.