हमीरपुर, अक्टूबर 11 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। खरीफ की फसल बर्बाद होने के बाद अब रबी की बुवाई के लिए खाद की किल्लत किसानों की परेशानी बढ़ा रही है। खाद पाने के लिए किसान सहकारी समितियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

समितियों पर खाद के लिए किसानों की भीड़ सरीला क्षेत्र की न्यूलीबांसा, जलालपुर, बरगवां, चंडौत, धौहल और ममना समेत क्षेत्र की विभिन्न समितियों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान खाद लेने पहुंच रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिलने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि अत्यधिक बारिश से खरीफ की फसल बर्बाद होने के बाद अब समय पर खाद नहीं मिलने से रबी की बुवाई प्रभावित होने की आशंका है।

खाद वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल किसानों ने कुछ सहकारी समितियों पर खाद वितरण में मनमानी किए जाने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है ...