हमीरपुर, अगस्त 1 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। तहसील सभागार में जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी अभिषेक गोयल व एसपी मृगांक शेखर पाठक ने संयुक्त रूप से करते हुए फरियादियों की शिकायतें सुनी। समाधान दिवस में 60 शिकायते दर्ज हुई। जिसमे 15 शिकायतो को मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से जमीनी विवादों से जुड़े मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करने तथा निष्पक्ष ढंग से विवादों का समाधान कराने के निर्देश दिए। ग्राम रीवन प्रधान शिवकांती, बाबूलाल, अनूप व कमतू आदि में यूपीडा द्वारा गा...