हमीरपुर, अक्टूबर 5 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। जरिया थानाक्षेत्र में अमूंद-ममना मार्ग पर रिगवारा गांव के पास सोमवार दोपहर सब रजिस्ट्रार की सफारी कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य को चोटे आई हैं।पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 1.30 बजे टाटा सफारी और ई-रिक्शा की टक्कर हुई। इस हादसे में थाना जलालपुर रिरुआ गांव निवासी 55 वर्षीय रामबाबू गुप्ता की मौत हो गई। जबकि 28 वर्षीय नीरज प्रजापति निवासी टोला थाना राठ को चोटे आई हैं। सफारी कार रजिस्ट्री कार्यालय में सब-रजिस्ट्रार का अतिरिक्त प्रभार देख रहे सुशील कुमार गुप्ता की है। उन्होंने बताया कि वह राठ से सरीला जा रहे थे। रास्ते में उमरिया में दस्तावेजों का मुआयना करना था। उनके अनुसार ई-रिक्शा आगे चल रहा था। हॉर्न देने के बा...