हमीरपुर, अगस्त 18 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने को लेकर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। हालांकि अभी दोनों नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। लेकिन हर साल के रिकार्ड को देखते हुए प्रशासन ने सभी तरह की तैयारियों को पूरा करना शुरू कर दिया है। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में जनपद में बाढ़ की कोई स्थिति नहीं है। प्रमुख नदियों में यमुना, बेतवा, चंद्रावल, बिरमा, केन एवं धसान शामिल हैं। इनमें यमुना एवं बेतवा नदियों का प्रभाव सर्वाधिक रहता है। यमुना नदी का खतरे का बिंदु 103.630 मीटर तथा बेतवा नदी का खतरे का बिंदु 104.540 मीटर निर्धारित है। 18 अगस्त को अपराह्न 12 बजे यमुना का जलस्तर 94.300 मीटर तथा बेतवा का जलस्तर 93.550 मीटर दर्ज किया ग...