हमीरपुर, अगस्त 20 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। शहर में कहीं भी असुरक्षित तरीके से कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी का संचालन नहीं होगा। इसके लिए प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। इन संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार ने बताया कि 18 अगस्त को नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी, नायब तहसीलदार और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली की संयुक्त टीम ने वी-मार्ट वाली गली होते हुए आरोग्य धाम के नाले तक स्थित भवनों में संचालित कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में पाया गया कि संबंधित क्षेत्र में 4-5 मंजिला भवनों में विभिन्न कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी का संचालन हो...