Hamirpur News: श्रेष्ठ कर्म ही जीवन का आधार : स्वामी मुक्तानंद
हमीरपुर, अक्टूबर 27 -- Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। कस्बे में मंगलवार को सात दिवसीय संत प्रवचन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन राजस्थान से पधारे संत डॉ.स्वामी मुक्तानंद जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कथा श्रवण से मनुष्य को मानसिक शांति मिलती है। इससे अच्छे संस्कार विकसित होते हैं और व्यक्ति सन्मार्ग की ओर अग्रसर होता है। स्वामी मुक्तानंद जी महाराज ने कर्मयोग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मनुष्य का जीवन उसके कर्मों का प्रतिबिंब होता है। प्रत्येक व्यक्ति को फल की चिंता किए बिना सत्कर्म करना चाहिए तथा धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलना चाहिए। श्रेष्ठ एवं निष्काम कर्म ही जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। इससे पूर्व स्वामी आचार्य सर्वचैतन्य ने कहा कि पवित्र भारत भूमि पर सनातन हिंदू धर्म में मनुष्य के रूप में जन्म लेना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.