हमीरपुर, अगस्त 22 -- Hamirpur News: कुरारा, संवाददाता। कुरारा विकासक्षेत्र के ग्राम सरसई से करीब आधा सैकड़ा श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार शाम को धार्मिक यात्रा के लिए रवाना हुआ। ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल ने बस के माध्यम से श्रद्धालुओं को नैमिषारण्य, अयोध्या धाम एवं लोधेश्वर शिव धाम जैसे पावन तीर्थस्थलों के दर्शन के लिए रवाना किया। धार्मिक यात्रा पर रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। ग्रामीणों ने धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए बस से रवाना हुए तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दीं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामबाबू प्रजापति भी श्रद्धालुओं के साथ यात्रा में शामिल हुए हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालु नैमिषारण्य की पवित्र धरती, श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या धाम तथा लोधेश्वर महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। विभिन्न धार्मिक स्थलों...