Hamirpur News: शॉर्ट सर्किट से निजी अस्पताल में आग, धुआं भरने से मरीजों और तीमारदारों में अफरातफरी
हमीरपुर, जुलाई 2 -- Hamirpur News: हमीरपुर। शहर के नौबस्ता इलाके में संचालित एक निजी अस्पताल में शॉर्टसर्किट होने से हड़कंप मच गया। घटना के समय अस्पताल में 10 से अधिक मरीज भर्ती थे, जिनके साथ बड़ी संख्या में तीमारदार भी थे। शॉर्टसर्किट से मरीजों और तीमारदारों में अफरातफरी मच गई। धुआं भरने से मरीज और तीमारदार बेहाल हो गए। आननफानन में मरीजों को अस्पताल की दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया। अस्पताल कर्मियों ने ही वायरिंग में लगी आग पर काबू पाया। शहर के नौबस्ता मोहल्ले में ब्रजराज हॉस्पिटल का संचालन होता है। इस अस्पताल में गुरुवार को दिन के 12 बजे के आसपास शॉर्टसर्किट से आग लग गई। ड्यूटी पर मौजूद अस्पताल कर्मी आनन फानन में फायर सिलेंडर लेकर आग बुझाने में लग गए। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया लेकिन हॉस्पिटल में ऊपर-नीचे दोनों मंजिलों में धुआं भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.