हमीरपुर, सितम्बर 22 -- Hamirpur News: कुरारा। विकासक्षेत्र के बचरौली ग्राम पंचायत के अन्ना पशु आश्रय स्थल में संरक्षित अन्ना गौवंश का समायोजन शेखुपुर गांव की गौशाला में किया गया था। लेकिन अभी तक इसमें कोई कार्य नहीं किया गया है। जिससे पशुओं की देखभाल नहीं हो पा रही है। बचरौली गांव निवासी समाजसेवी गणेश तिवारी ने मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि पत्र संख्या 916 के अनुसार गौवंश स्थानांतरण मानक प्रक्रिया के अनुसार 27 जुलाई 26 को अस्थाई गौ आश्रय स्थल बचरौली के अन्ना पशुओं का समायोजन अस्थाई पशु आश्रय स्थल शेखुपुर में किया जाना था। लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी अधिकारियों द्वारा इस गौशाला के पशुओं का समायोजन नहीं किया गया। जिससे पशुओं की हालत खराब हो रही है। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी से इस मामले का संज्ञान लेकर कार्यवाही ...