हमीरपुर, जुलाई 17 -- Hamirpur News: राठ। शुक्रवार सुबह चार बजे तेज रफ्तार कार आंबेडकर चौराहा स्थित मिठाई की दुकान की शटर तोड़कर घुस गई। दुकान की शटर, काउंटर टूट गए और मिठाइयां खराब हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर से कार निकलवाई। आंबेडकर चौराहे पर कादिर खान की दुकान में बहादुर कुशवाहा महाकालेश्वर स्वीट के नाम से मिठाई की दुकान खोले हुए हैं। उसने बताया कि पड़ोसी दुकानदार मुकुंदी अपनी चाय की दुकान खोल रहे थे। तभी उरई रोड से आई तेज रफ्तार कार खंभा सहित शटर तोड़ती हुई दुकान में घुस गई। कार महोबा की बताई जा रही है। जिसमें दो युवक सवार थे। मामूली चोट होने पर महोबा के समद नगर निवासी मुमसाद को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। दुकान संचालक बहादुर कुशवाहा ने बताया कि दुकान में कार घुसने से काउंटर, मिठाई, तेल डालडा आदि का नुकसान हो गया है। मौके प...