हमीरपुर, अक्टूबर 13 -- Hamirpur News: राठ। निर्माणाधीन मकान की शटरिंग की लकड़ी गिरने से काम कर रहा मजदूर घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर उसे उरई रेफर कर दिया। राठ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खेड़ा गांव निवासी रामकुमार पुत्र अमरचंद उरई बस स्टैंड के पास निर्माणाधीन मकान में पिछले तीन दिनों से काम कर रहा था। मंगलवार को निर्माणाधीन मकान की शटरिंग लगाते समय लकड़ी खिसक गई और वह नीचे गिरकर घायल हो गया। आनन-फानन में रामकुमार को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई। एंबुलेंस में ईएमटी अनुरोध और पायलट उदय कुमार ने चिकित्सीय सलाह पर मरीज की देखभाल की और मेडिकल कॉलेज तक उरई तक पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...