हमीरपुर, जुलाई 17 -- Hamirpur News: राठ। नवीन तहसील भवन में शुक्रवार को सीडीओ एके सिंह की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें कस्बे की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने बताया कि फुटकर सब्जी मंडी पांच सालों से निर्मित है। परंतु शिफ्टिंग नहीं की गई। शिफ्ट कराए जाने की मांग की है। मुख्य सड़कों पर दुपहिया, चारपहिया वाहन खड़े रहते हैं। जिससे सड़क अवरूद्ध हो जाती है। अन्ना मवेशियों का आतंक है। किसी अनहोनी की संभावना बनी रहती है। कस्बे के अंदर जुलूस मार्ग में स्थाई अतिक्रमण है जिसे तत्काल हटाया जाए। कुरारा नगर में बुधवार बंदी एवं वार्ड नंबर छह में पेयजल की समस्या का निस्तारण कराया जाए। हमीरपुर के सुभाष बाजार में 75 वर्ष पुरानी सब्जी मंडी लग रही है, यह पारंपरिक व्यवस्था...