हमीरपुर, अक्टूबर 15 -- Hamirpur News: कुरारा। ब्लाक कार्यालय के सामने वैन से कुचलकर गंभीर रूप से घायल हुई महिला की इलाज के दौरान गुरुवार को तड़के कानपुर में मौत हो गई। इस तरह से मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। दो लोगों की घटना वाले दिन ही मौत हो गई थी।

कुरारा हादसे में मृतकों की संख्या तीन हुई बता दें कि 11 अक्टूबर की सुबह मॉर्निंग वॉक करके वापस घर जाते समय एक मारुति वैन ने गड्ढा बचाने के चक्कर में तीन लोगों को टक्कर मारकर कुचल दिया था। जिसमें 42 वर्षीय इमाम की मौके पर और 44 वर्षीय रुक्मिणी पत्नी रमेशचंद्र की कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। हादसे में 42 वर्षीय ममता पत्नी हरिशंकर गंभीर रूप से घायल हुई थी। जिसका इलाज कानपुर में चल रहा था। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार तड़के तीन बजे ममता की इलाज के दौरान अस्पता...