हमीरपुर, सितम्बर 21 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। विश्व शांति दिवस के अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर में सोमवार को एक प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने अपने विचार रखे। शांति स्थापना की शपथ दिलाई गई। यह भी पढ़ें- महर्षि विद्या मंदिर में विश्व शांति दिवस मनाया प्रमुख अतिथि का संबोधन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व भावातीत ध्यान-सिद्धि प्रशासक एवं योग विशेषज्ञ उमेश शुक्ला ने दीप जलाकर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए सबसे पहले व्यक्ति के मन में शांति का वातावरण बनाना आवश्यक है। अशांत मन से शांत समाज और अशांत समाज से शांत विश्व की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय ऋषि परंपरा ने हजारों वर्षों पूर्व मनुष्य के अंतर्मन को ...