हमीरपुर, अक्टूबर 12 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। मौदहा विकासक्षेत्र में सोमवार को वीबी-जी रामजी योजना के तहत विशेष रोजगार सृजन दिवस मनाया गया। इस दौरान विकासखंड की 63 ग्राम पंचायतों में विशेष रोजगार सृजन के तहत श्रमिकों को काम उपलब्ध कराने की गतिविधियां संचालित की गईं। बीडीओ श्वेता त्रिपाठी ने ग्राम सिसोलर, टोलामाफ और परेहटा में पहुंचकर योजना के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया। इन गांवों में चकरोड़ निर्माण, जल रोक बांध और नाला खुदाई के कार्यों में लगे मजदूरों से बातचीत की। उन्होंने श्रमिकों को उनके अधिकारों, काम के दौरान मिलने वाली सुविधाओं और योजना से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस दौरान मजदूरों को फल भी वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: रोजगार सृजन दिवस पर गांवों में काम की पड़ताल करने पहुंचीं सीडीओ डीसी मनरेगा राघवे...