Hamirpur News: विधि-विधान के साथ जिले के 41 स्थानों पर सजे गणेश पांडाल
हमीरपुर, सितम्बर 14 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। जिले भर में हर्षोल्लास के साथ आकर्षक पांडाल सजाकर 41 स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की हवन-पूजन के साथ स्थापना की गई। गणेश प्रतिमा स्थापना के समय स्थानीय श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इसके साथ ही पांडालों की स्थापना से माहौल भक्तिमय हो गया है। पांडालों में सुरक्षा की दृष्टि से एक-एक पीआरडी जवानों की तैनाती की गई है। शाम के समय होने वाली आरती में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस मौजूद रहेगी। मुख्यालय के रमेड़ी मुहल्ले में सोमवार को सुबह से ही धर्मार्थ ट्रस्ट नवयुवक संघ द्वारा पांडाल सजाकर गणेश प्रतिमा स्थापना की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई थी। वेद मंत्रों के साथ हवन-पूजन के बाद ग्यारह.fit ऊंची गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई। इस दौरान स्थानीय श्रद्धालुओं की गणेश पांडाल में भारी भीड़ नजर आई। हालांकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.