Hamirpur News: वन विभाग की टीम ने शिकारियों को खदेड़ा, एक को पकड़ा, तीन फरार
हमीरपुर, सितम्बर 22 -- Hamirpur News: बिवांर, संवाददाता। थानाक्षेत्र के दोहरी-भुगैचा गांव के बीच नीलगाय का शिकार करने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने दबिश दी। इस दौरान नीलगाय का शिकार करने के बाद उसके मांस को बोरे में भरकर भागने की फिराक में एक शिकारी को दबोच लिया गया। तीन युवक मौके से भाग निकले। पकड़े गए युवक के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थानाक्षेत्र के टीहर, भुगैचा सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में घने जंगल हैं। जहां बड़ी संख्या में नीलगाय के झुंड पाए जाते हैं। अक्सर शिकारी चोरी-छिपे इनका शिकार भी करते रहते हैं। यह भी पढ़ें- खेत से 2.80 क्विंटल मांस और अवशेष बरामद, एक गिरफ्तार सोमवार की शाम को वन विभाग की टीम को दोहरी-भुगैचा गांव के बीच जंगल में नीलगाय का शिकार करने की सूचना मिली। शिकारियों ने नीलगाय क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.