हमीरपुर, अक्टूबर 9 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। श्रम विभाग द्वारा संचालित 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत गुरुवार को रानी गेट स्थित लल्ला भाईजान पेट्रोल पंप लेबर अड्डे पर श्रमिक सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- Mau News: 186 श्रमिकों के स्वास्थ्य का परीक्षण, बना आयुष्मान कार्डश्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा श्रमिकों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान रक्तचाप, ब्लड शुगर, वजन एवं बीएमआई की जांच कर आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण किया गया। चिकित्सकों ने श्रमिकों को पौष्टिक आहार, पर्याप्त जल सेवन, स्वच्छता तथा उच्च रक्तचाप, मधुमेह एवं मोटापे से बचाव के संबंध में जानकारी दी।श्रम कल्याण योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम में प्रभारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी द...