Hamirpur News: रेलवे ट्रैक पर मिले शव की हुई शिनाख्त
हमीरपुर, अक्टूबर 9 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। बांदा-कानपुर रेलवे रूट पर सिजनौड़ा के पास गुरुवार को रेलवे ट्रैक पर मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त शुक्रवार को बिवांर थानाक्षेत्र के भरसवा गांव निवासी अमित कुमार पुत्र टेनी बाबू के रूप में हुई। मृतक के पिता ने हमीरपुर स्थित मर्चरी पहुंचकर शव की पहचान की। पिता टेनी बाबू ने बताया कि अमित मानसिक रूप से अस्वस्थ था और घर पर बकरियां चराने का काम करता था। वह कई बार देर रात या सुबह घर लौटता था। बुधवार शाम को अमित घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने सोचा कि वह लौट आएगा, लेकिन गुरुवार सुबह तक उसके घर न आने पर तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस से सूचना मिली कि मौदहा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है और शव हमीरपुर में रखा गया है। वहां पहुंचकर देखा तो शव उनके बेटे अमित का था।पिता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.