हमीरपुर, जुलाई 9 -- Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। गुरुवार को भी सुबह से लेकर पूरे दिन आसमान में बादल छाये रहे और पूरे दिन रुक-रुक कर बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। जिससे उमस भरी गर्मी से जनमानस ने राहत महसूस की है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आई है। जिससे सार्वजनिक स्थानों में चहल-पहल नजर आई।बीते मंगलवार से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में छाये बादलों के साथ ही बारिश का दौर भी जारी है। गुरुवार को भी पूरे दिन आसमान में बादल छाये रहे। इसके साथ ही सुबह, दोपहर व शाम को रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। जिसके चलते लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की है। यह भी पढ़ें- Jhansi News: सुबह बूंदाबांदी, दोपहर अझिल, शाम झमाझम उमस भरी गर्मी से राहत के चलते शाम को यमुना पाथवे मे लोगों की अच्छी खासी भीड़ नजर आई। जिसमें बुजुर्गों, बच्चों के साथ म...