Hamirpur News: रानी गेट पड़ाव पर रोडवेज बस में खराबी से जाम
हमीरपुर, अक्टूबर 17 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। कानपुर से राठ आ रही रोडवेज बस रानी गेट पड़ाव चौराहे पर खराब हो गई। आधा घंटा तक बस खड़ी रहने से भीषण जाम लग गया। जब मिस्त्री पहुंचा बस ठीककर रास्ते से हटाई तब जाम खुल सका।कानपुर से कस्बा आ रही राठ डिपो की बस के स्टैंड पहुंचने से पहले ही रानी गेट पड़ाव पर पिछले पहिए में कमी आ गई। बस खड़ी हो गई और आगे नहीं बढ़ सकी। बीच रास्ते में बस खड़ी होने से जाम लग गया। जाम में बड़े वाहन, ई रिक्शा बाइक सवार, और पैदल निकलने वाले राहगीर मुश्किल में पड़ गए। बस चालक के प्रयास के बाद भी बस नहीं आगे नहीं बढ़ सकी और लंबा जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। आधा घंटा राठ डिपो की बस खड़ी रही। मिस्त्री आया तब बस दुरुस्त हुई और रास्ते से हटी तब जाम खुल सका और राहगीरों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.