Hamirpur News: राठ मंडी के 3.30 करोड़ के विकास के प्रस्ताव लंबित
हमीरपुर, अगस्त 2 -- Hamirpur News: राठ, संवाददाता। उप्र राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के अंतर्गत मंडी के विकास एवं आधुनिकीकरण के लिए वर्ष 2024 में शासन को 3 करोड़ 30 लाख रुपए का प्रस्ताव भेजा गया था, जो अभी शासन स्तर पर लंबित है। प्रस्ताव में मंडी परिसर की सड़कों का निर्माण, दुकानों की छतों की मरम्मत, रंगाई-पुताई, नालियों की सफाई, टिनशेड का निर्माण, साफ-सफाई तथा विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने जैसे कार्य शामिल हैं। वर्तमान समय में मंडी की स्थिति खराब है। वर्ष 1972 में स्थापित राठ मंडी में वर्तमान समय में कर्मचारियों की कमी है, जिसके कारण सीमित स्टाफ के साथ कार्यों का संचालन किया जा रहा है। मंडी में अखिलेश सहायक प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। मंडी में कई स्थानों पर जलभराव, टूटी नालियां और गंदगी के ढेर हैं। यहां किसानों और व्यापारियों के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.