हमीरपुर, नवम्बर 2 -- Hamirpur News: मौदहा, संवाददाता। कस्बे के रहमानिया खेल ग्राउंड में मौलाना सलीम जाफरी की स्मृति में आयोजित महोत्सव में चल रहे टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में राजपूत ट्रेडर्स राठ ने छिमौली सुपर किंग्स को तीन विकेट से हराकर जीत दर्ज की। मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि शफीर वकील लंबरदार एवं विशिष्ट अतिथि आसिफ चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराया। राष्ट्रगान के बाद शुरू हुए मुकाबले में राजपूत ट्रेडर्स राठ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए छिमौली सुपर किंग्स की टीम निर्धारित 12 ओवरों में 74 रन बनाए। जवाब में राजपूत ट्रेडर्स राठ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम के हर्षल ने 28 रन बनाने के साथ चार वि...